शौकत अली चेची ने अपने दर्जनभर कार्यकर्ताओ के साथ किसान एकता संघ को अलविदा कर भारतीय किसान यूनियन (बलराज) का दामन थामा

रिपोर्ट मनोज शर्मा 

 


भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी की अध्यक्षता मै परी चौक स्थित शौकत अली चेची के निवास स्थान बशीर मार्किट मै भारतीय किसान यूनियन (बलराज) का सम्मान समारोह एंव किसान गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें तीनों प्राधिकरण मै लम्बित किसानों की समस्याओ एवं बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं का शोषण के निस्तारण के सम्बन्ध मै विचार-विमर्श किया गया और शौकत अली चेची ने अपने दर्जनभर कार्यकर्ताओ के साथ किसान एकता संघ को अलविदा कर भारतीय किसान यूनियन (बलराज) का दामन थामा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि शौकत अली चेची पूर्व मै भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव के पद पर लम्बे समय तक रहे थे कुछ समय पूर्व वे किसी कारण वश किसान एकता संघ मै चले गये थे लेकिन उनका मोह भारतीय किसान यूनियन (बलराज) मै ही रहता था। शनिवार को शौकत अली चेची अपनी टीम सहित अपने घर वापस आये है स्वंय राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने शौकत अली चेची को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजेंद्र भाटी को सदर तहसील अध्यक्ष, साजिद भाटी तहसील अध्यक्ष सिकंदराबाद, अभय चौहान जिला प्रचारक मंत्री, सोनू बैसला जिला सहसचिव गौतम बुद्ध नगर, राजू बैसला दादरी तहसील महासचिव के पद पर मनोनीत पत्र देकर उनका सम्मान किया राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि शौकत अली चेची का घर वापसी पर भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के कार्यकर्ताओ मै हर्षोल्लास का माहौल है। शौकत अली चेची एक सुलझे हुए किसान नेता है उनके पिता बशीर अली चेची भी अपने जमाने के सुलझे हुए साहसी और झूझारू किसान नेता रहें हैं जिन्होनें प्राधिकरण से अपनी लड़ाई मजबूती से लडी और ग्रेटर नोएडा के परी चौक जैसे पाश ऐरिया मै अपनी पुस्तैनी जमीन को प्राधिकरण को अधिग्रहीत नही होने दिया जहां आज बशीर मार्किट के नाम से बसी हुई है।

शौकत अली चेची ने अपने सम्बोधन मै कहा कि मै भारतीय किसान यूनियन (बलराज) मै लम्बे समय तक रहकर मैने किसानों मज़दूरों की आवाज बुलंद की और समस्याओ का समाधान भी कराये उन्होनें आगे कहा कि मैने और अन्य संगठनों को भी परख कर देखा है लेकिन जो जज्बा और कार्य करने की शैली भारतीय किसान यूनियन (बलराज) मै है वह अन्य संगठन मै नही है राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी सभी को साथ लेकर चलते है और उनके अन्दर कोई भेदभाव नही है शौकत अली चेची ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसका निर्वाह ईमानदारी से निस्वार्थ भाव से निभाऊंगा और पहले भी निभाता आया हूँ। महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव राष्ट्रीय संयोजक रेखा सिवाल ने कहा कि शौकत अली चेची और उनकी टीम की संगठन मै वापसी से संगठन को और मजबूती मिली है और कार्यकर्ताओ को और उर्जा मिली है। 

इस अवसर पर महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सचिन शर्मा, जिलाध्यक्ष योगेश वैष्णव, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल भाटी, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू खारी , उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र कुलेसरा,जतन भाटी मेरठ मंडल अध्यक्ष, जिला महासचिव मनीष पीलवान, मेरठ मंडल उपाध्यक्ष अजय भाटी, नोएडा महानगर अध्यक्ष कपिल नागर, कपिल शर्मा, सत्येंद्र बंसल, रविंद्र नागर, अमन सिंह, रविंद्र कुमार, रईस खान, विशाल कुमार, सौरभ कुमार, शाहनवाज खान, अन्य सैकड़ो पदाधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ