जरीफ अली चेची बने भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के गौतमबुद्धनगर जिला महासचिव

भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय कैमराला चक्रसैनपुर पर शनिवार को संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने तुगलपुर निवासी जरीफ अली चेची को गौतमबुद्धनगर जिला महासचिव के पद पर व शुब्बन अली चेची को छात्रसंघ की जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर के पद पर नियुक्त किया है। जरीफ अली चेची पूर्व मै भारतीय किसान यूनियन टिकैत मै कार्यरत थे। जरीफ अली चेची व शुब्बल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शौकत अली चेची के दिशा निर्देश के बाद तय की गई थी जरीफ अली चेची व शुब्बल अली चेची की सक्रियता और किसानों के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए संगठन के गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष जोगेन्द्र नागर उर्फ खिजजू पहलवान ने उन पर भरोसा जताया है। महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव राष्ट्रीय संयोजक रेखा सिवाल का कहना है कि जरीफ अली चेची पूर्व मै टिकैत संगठन मै रहकर किसानों की समस्याओ की आवाज बुलंद करते रहे है


उन्हें किसानों की समस्याओ की लडाई लडने का अनुभव है उन्हें  जुडने से जनपद मै संगठन को और मजबूती मिलेगी। संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष योगेश वैष्णव ने कहा कि नवनियुक्त छात्र संघ की जिलाध्यक्ष शुब्बल अली चेची बीबीए की तेज तर्रार छात्रा है उसके अन्दर किसानों, मज़दूरों व असहाय लोगों के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा है उसके दृढ़संकल्प को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है। शुब्बल अली चेची किसान नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शौकत अली चेची की छोटी पुत्री है जिस कारण उसमें इतना आत्मबल है। प्रदेश अध्यक्ष योगेश वैष्णव ने आगे कहा कि भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के प्रति किसानों व आम लोगों का विश्वास इस कदर बढा हुआ है कि संगठन मै रोजाना दर्जनों किसान सदस्यता ग्रहण कर रहे है औेर 22 प्रदेशों मै संगठन मजबूती से सक्रिय है।

टिप्पणियाँ