रिपोर्ट मनोज शर्मा
ग्राम तिलपता कनरवास के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से व्याप्त जलभराव एवं जर्जर सड़क की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष **बलराज भाटी** के नेतृत्व में आज ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण वार्ता सम्पन्न हुई।
वार्ता में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से **एसीईओ लक्ष्मी सिंह, ओएसडी एवं डीजीएम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी** उपस्थित रहे। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए सड़क की बदहाल स्थिति, जलभराव, जाम एवं दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि **ग्राम तिलपता कनरवास के मुख्य मार्ग पर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी जाएगी तथा लगभग एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।**
अधिकारियों द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासन एवं समस्या के समाधान हेतु सहमति बनने के बाद भारतीय किसान यूनियन (बलराज) द्वारा **26 जून 2026 को प्रस्तावित महापंचायत को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।**
राष्ट्रीय अध्यक्ष **बलराज भाटी** ने कहा कि संगठन एवं ग्रामीणों का उद्देश्य केवल क्षेत्र की जनसमस्याओं का समाधान कराना है। यदि निर्धारित समयावधि में कार्य प्रारंभ नहीं होता है तो भारतीय किसान यूनियन (बलराज) एवं क्षेत्र के ग्रामीण पुनः आंदोलन एवं महापंचायत आयोजित करने के लिए बाध्य होंगे।
भारतीय किसान यूनियन (बलराज) सभी ग्रामीणों एवं संगठन के पदाधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त करती है, जिनके सहयोग एवं एकजुटता के कारण प्रशासन एवं प्राधिकरण ने इस महत्वपूर्ण समस्या को गंभीरता से लिया। मीटिंग में उपस्थित रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा सिवाल महिला मोर्चा, राष्ट्रीय प्रवक्ता विपिन खारी ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शौकत अली चेची, राष्ट्रीय संगठन मंत्री मांगेराम शर्मा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष योगेश वैष्णव, जिला अध्यक्ष जोगेंद्र पहलवान, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा डॉक्टर अर्चना गौतम, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल भाटी, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश भाटी, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत खारी, उत्तर प्रदेश ब्रह्मचंद बैरागी महामंत्री, शिवराज चौहान अलीगढ़ मंडल उपाध्यक्ष ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सविंदर भाटी अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे


टिप्पणियाँ