दिनांक 23/08/2021 में दोपहर 01.30 बजे , नौएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ सभी यूनियन पदाधिकारियों की वार्ता हुई । नौएडा प्राधिकरण कि तरफ से ACEO साहब श्री प्रवीण मिश्रा जी व OSD साहब श्री इन्दु प्रकाश जी मौजूद थे । ACEO साहब ने फोन पर CEO कोमांगों के विषय में अवगत कराया । लेकिन ने ई-टेंन्डिग प्रक्रिया रोकने की कार्यवाही करने के लिए बिल्कुल साफ साफ मना कर दिया है । और सभी कर्मचारियों सीधे विभाग से जुड़वाने के लिए भी बात उ०प्र०शासन के लिए टाल दी है ।
प्रतिनिधि मण्डल में *अस्थायी कर्मचारी संघ* से श्री देवेन्द्र शर्मा, विनोद शर्मा ,पानसिह रावत, अनिल चौधरी, संजय शर्मा,अशरफ गाजी, निहाल सिंह ,
*अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ* की तरफ से श्री जयप्रकाश पारचा ,रवि गहलोत, सुनील टांक ,मोनू कल्याणा , रविन्द्र पारचा,मनोज राजोरिया , दिनेश बाल्मीकि , विनोद मकोड़ा।
*अस्थाई कर्मचारी संघर्ष समिति* से अध्यक्ष श्री संजय यादव ,प्रमोद गूजर , अजीत चपराना साथ थे ।
चूंकि यदि ई-टेंडिंग होती है तो नया कांन्टेक्टर (ठेकेदार) पुराने कर्मचारियों को निकालकर , अपनी मर्जी से ड्यूटी लेगा , मनमानी सैलरी देगा, कुल मिलाकर कर्मचारियों का 35 वर्षों का सारा सर्विस रिकार्ड खत्म हो जायेगा ।
चूंकि हमारी नियुक्ति नौएडा प्राधिकरण अधिकारियों ने स्वमं की है , इस लिए हमें सीधे विभाग से जोडकर, सीधा वेतन दिया जाए ।
चूंकि पूरे उत्तर प्रदेश में इतना लंबा शौषण किसी भी विभाग में नहीं हुआ है ।
पूरे उत्तर प्रदेश में विभागीय संविदा लागू है । सभी जगह पुराने कर्मचारियों को सीधे विभाग से वेतन मिलता है ।
अतः सभी यूनियन पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि दिनांक 26/08/2021 से प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर सैक्टर 6 में प्रातः 10 बजे से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा । यदि जरूरत पड़ी तो अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल पर जा सकते हैं । जिसमें पथ प्रकाश , शहर की सफाई , प्राधिकरण के वाहन , आफिस कार्य । सिविल निर्माण कार्य , तथा सबसे महत्वपूर्ण शहर की जलापूर्ति सेवा भी बंद हो सकती ह
अब ये धरना 26/8/2021को किया जाएगा
ये जानकारी हमे बिनोद कुमार शर्मा महा सचिव द्वारा प्राप्त हुई
दुष्यंत सक्सेना क्राईम रिपोर्टर
कर्म सिद्धि समाचार

टिप्पणियाँ