श्रमिको की वार्तालाप विफल



 दिनांक 23/08/2021 में दोपहर 01.30 बजे , नौएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ सभी यूनियन पदाधिकारियों की वार्ता हुई । नौएडा प्राधिकरण कि तरफ से ACEO साहब श्री प्रवीण मिश्रा जी व OSD साहब श्री इन्दु प्रकाश जी मौजूद थे । ACEO साहब ने फोन पर CEO  कोमांगों के विषय में अवगत कराया । लेकिन ने ई-टेंन्डिग प्रक्रिया रोकने की कार्यवाही करने के लिए बिल्कुल साफ साफ मना कर दिया है । और सभी कर्मचारियों सीधे विभाग से जुड़वाने के लिए भी बात उ०प्र०शासन के लिए टाल दी है ।


प्रतिनिधि मण्डल में *अस्थायी कर्मचारी संघ* से श्री देवेन्द्र शर्मा, विनोद शर्मा ,पानसिह रावत, अनिल चौधरी, संजय शर्मा,अशरफ गाजी, निहाल सिंह ,

*अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ* की तरफ से श्री जयप्रकाश पारचा ,रवि गहलोत,  सुनील टांक ,मोनू कल्याणा , रविन्द्र पारचा,मनोज राजोरिया , दिनेश बाल्मीकि , विनोद मकोड़ा।

*अस्थाई कर्मचारी संघर्ष समिति* से  अध्यक्ष श्री संजय यादव ,प्रमोद गूजर , अजीत चपराना साथ थे ।

चूंकि यदि ई-टेंडिंग होती है तो नया कांन्टेक्टर (ठेकेदार) पुराने कर्मचारियों को निकालकर , अपनी मर्जी से ड्यूटी लेगा , मनमानी सैलरी देगा, कुल मिलाकर कर्मचारियों का 35 वर्षों का सारा सर्विस रिकार्ड खत्म हो जायेगा ।

चूंकि हमारी नियुक्ति नौएडा प्राधिकरण अधिकारियों ने स्वमं की है , इस लिए हमें सीधे विभाग से जोडकर, सीधा वेतन दिया जाए ।


चूंकि पूरे उत्तर प्रदेश में इतना लंबा शौषण किसी भी विभाग में नहीं हुआ है ।

पूरे उत्तर प्रदेश में विभागीय संविदा लागू है । सभी जगह पुराने कर्मचारियों को सीधे विभाग से वेतन मिलता है ।


अतः सभी यूनियन पदाधिकारियों  ने निर्णय लिया है कि दिनांक 26/08/2021 से प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर सैक्टर 6 में प्रातः 10 बजे से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा । यदि जरूरत पड़ी तो अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल पर जा सकते हैं । जिसमें पथ प्रकाश , शहर की सफाई , प्राधिकरण के वाहन , आफिस कार्य । सिविल निर्माण कार्य , तथा सबसे महत्वपूर्ण शहर की जलापूर्ति सेवा भी बंद हो सकती ह

अब ये धरना 26/8/2021को  किया जाएगा

  ये जानकारी हमे बिनोद कुमार शर्मा महा सचिव द्वारा प्राप्त हुई  

दुष्यंत सक्सेना क्राईम रिपोर्टर 

कर्म सिद्धि समाचार


                    

   

  

टिप्पणियाँ

Unknown ने कहा…
Medam ji ne koi rasta nahi choda sivay hadatal ke